मोगा. पंजाब कांग्रेस में अब लड़ाई खुल कई सामने आ गई है.लगातार चल रही खींचतान के बीच पोस्टर वॉर से सरेआम एक दुआरे कि खींचतान की जा रही रही है. मुक्तसर के बाद अब मोगा में भी पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग और AICC प्रभारी भूपेश बघेल के पोस्टर लग गए हैं. शहर में लगाए गए कुछ पोस्टरों ने नया विवाद बढ़ गया गया है.
इन पोस्टरों पर ‘राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ’ और ‘चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ’ जैसे नारे लिखे गए हैं।. इन संदेशों के सामने आने के बाद पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं. किसी व्यक्ति, संगठन या कांग्रेस के किसी नेता ने इनकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह तो समझ आ गया है कि दोनों गुट की लड़ाई अब बीच रास्ते में नजर आने लगी है.
सोशल मीडिया में बड़ी चर्चा
आपको बता दें कि पंजाब में सोशल मीडिया पर भी इन पोस्टरों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. पोस्टर लगाने वालों की पहचान और उनका उद्देश्य अभी तक सामने नहीं आया है. इसके पहले चन्नी के भी पोस्टर ऐसे रस्ते में लगाए गए थे और इसके बाद ही का पोस्टर वॉर की शुरुआत हुई थी. चन्नी के बाद भूपेश बघेल और वडिंग के पोस्टर ने इस लड़ाई को आग देने का काम कर दिया है.
आपको बता दें कि, चुनाव से पहले चरणजीत चन्नी के बागी तेवर नजर आ रहे हैं. वहीं वड़िंग के नेतृत्व में कार्यक्रमों में भी चरणजीत चन्नी के नारे लगे रहे है. पंजाब कांग्रेस प्रधान को लेकर भूपेश बघेल पहले से स्पष्ट कर चुके हैं कि, प्रधान नहीं बदलेगा.
- सासाराम में ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चाय पीने चौराहे पर जा रहे थे
- 89 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार के मामले पर कांग्रेस को BJP घेर रही है, मंत्री बी नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश
- लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर महिला सशक्तिकरण की नई पहल, 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा फ्री सफर का लाभ
- दिल्ली रेस क्लब को बड़ा झटका, पटियाला हाउस कोर्ट ने बेदखली आदेश पर रोक से किया इनकार
- सुपौल में कोसी का रौद्र रूप! घर-जमीन निगल रही नदी, पक्के मकान तोड़कर पलायन को मजबूर ग्रामीण


