चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में पंजाब कांग्रेस की ओर से आज मंगलवार को प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने इसमें हिस्सेदारी की और नारेबाजी की। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में वहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसके जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक खींचतान की स्थिति बनी, हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में चंडीगढ़ पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डॉ. राजकुमार वेरका और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सेक्टर-11 थाने ले गई, जहां करीब आधे घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।डॉ. वेरका ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति आयोग बंधुआ मजदूरों की तरह काम कर रहा है। उन्होंने राजा वड़िंग के खिलाफ गिरफ्तारी आदेशों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि मामला हाई कोर्ट के विचाराधीन होने के बावजूद आयोग इस तरह के आदेश जारी नहीं कर सकता। यही कारण है कि पंजाब में कांग्रेसी प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं.
- थोक विक्रेताओं के लिए स्टॉक लिमिट आधी हुई, चीनी को लेकर सरकार का नया नियम 15 सितंबर से लागू
- तेजस्वी के विदेश दौरों से लेकर राजद के 25 सीटों तक पर श्याम रजक के तीखे तेवर
- बकरी पालन योजना में 75% रिटर्न का लालच… प्रोफेसर समेत 2 दर्जन लोगों से 1.37 करोड़ की ठगी, अब 60 लाख की रंगदारी का आरोप
- कमरछठ 2026 : संतान की दीर्घायु के लिए माताएं रखती हैं व्रत, बच्चों की पीठ पर लगाई जाती है पीली पोती, इस दिन 6 अंक का होता है विशेष महत्व …
- तमिलनाडु की तर्ज पर MP में TET पर हो फैसला, उमंग सिंघार ने CM को लिखा पत्र; विशेष सत्र बुलाने की मांग



