चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लगातार कुछ न कुछ घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। इस बीच पार्टी एक्शन मोड में आती नजर आ रही है। बड़ी खबर है कि (PPCC) की अनुशासनात्मक कमेटी ने एक नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं PPCC अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन अवतार हेनरी ने पटियाला की घन्नौर विधानसभा सीट से पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर को जारी किया गया है।
जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी हाईकमान, केसी वेणुगोपाल और भूपेश बघेल के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर जवाब तलब करें। नोटिस में कहा गया है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया व अन्य मंचों पर आपत्तिजनक तथा अनुशासनहीन टिप्पणियां करने के आरोप लगे हैं।
पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर से 3 दिन में जवाब मांगा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी संविधान के अनुसार अगली अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब इंतजार इस बात का है कि पूर्व MLA इस मामले में क्या जवाब देते हैं।
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तारः रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करवाई थी, रणवीर सिंह-गुरु रंधावा से मांगी फिरौती
- परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम अटका, 24 दिन फ्रीजर में रहने से शव का तापमान नहीं हो रहा सामान्य; खेत में होगा अंतिम संस्कार
- बिहार में 10 किलो नेपाली चरस जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़, एक तस्कर गिरफ्तार
- Voltas Q2 Results: मुनाफा 53% बढ़कर ₹52.6 करोड़ हुआ, AC कारोबार में 32% ग्रोथ; फिर भी शेयर गिरा
- MLA रेस्टहाउस में वर्दी में गंदा काम ! विधायक की गैरहाजिरी में कमरे से संदिग्ध हालत में भागे युवक-युवती

