चंडीगढ़। पंजाब में चल रही पंजाब राज जिला (डीसी) कर्मचारी यूनियन की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई. हड़ताल पिछले हफ्ते से हो रही थी, जिसके कारण दफ्तरों में काम प्रभावित रहा.
मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के साथ चंडीगढ़ में हुई लंबी बैठक के बाद यूनियन ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है.
हड़ताल खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी अपने घर चले गए. अनुमान है कि मंगलवार से राज्य के सभी डीसी, एसडीएम, तहसील और सब-तहसील कार्यालयों में नियमित कामकाज शुरू हो जाएगा, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. यूनियन पदाधिकारियों अनुसार बैठक के दौरान कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी है. कुछ मांगों को वित्त विभाग और कुछ को कार्मिक (पर्सोनल) विभाग के पास विचार के लिए भेजा गया है. संबंधित विभागों से राय लेने के बाद सरकार को 15 अगस्त तक सभी मांगों का समाधान करने का आग्रह किया गया है.
20 को होगी यूनियन की बैठक
उन्होंने कहा कि यदि तय समय तक मांगों का समाधान नहीं होता है तो 20 अगस्त को यूनियन की बैठक बुलाई जाएगी. उस बैठक में सरकार के रुख की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी. गौरतलब है कि पंजाब राज जिला (डीसी) कर्मचारी यूनियन 23 जुलाई से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थी. इसके कारण राज्यभर के डीसी, एसडीएम, तहसील और सब-तहसील कार्यालयों में प्रमाण पत्र, राजस्व संबंधी कार्य, रजिस्ट्री और अन्य प्रशासनिक सेवाएं प्रभावित हो रही थीं.
- ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवार, कहा- जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे, जनता का समर्थन हासिल
- अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास मिली असॉल्ट राइफल, पीले लिफाफे में लिपटा था हथियार; पुलिस जांच में जुटी
- न कोई हादसा, न कोई धरना… फिर भी बस्ती में क्यों लग गया लंबा जाम और कट गई बिजली? वजह जान चौंक जाएंगे आप
- दिल्ली में संघर्ष के बीच MP में मुहिम तेज: चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- ‘कोई छूटना नहीं चाहिए’
- सुपौल में लाखों की डकैती, पुलिस के सामने चुनौती, गैंग ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

