चंडीगढ़. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बिजली बिल को लेकर लोगों को बड़ी राहत दी है. जिसके अनुसार जिन लोगों के बिजली के बिल ज्यादा आए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पंजाब सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं पहुंचा है. ऐसे लोगों का एवरेज बिल निकाला गया है. ज्यादा बिल आने की शिकायतों के लिए सरकार विशेष हेल्पलाइन भी शुरू करेगी, जहां 20 कर्मचारियों की टीम शिकायतों का समाधान करेगी.
खुद इसकी जानकारी के पंजाब बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने दी है. उन्होंने कहा कि मीटर रीडर्स की हड़ताल के दौरान इन उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर बिल भेजे गए थे. इस कारण मई और जून की 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली की सब्सिडी बिल में नहीं जुड़ पाई. अब इन सभी उपभोक्ताओं के बिल नए सिरे से तैयार किए जाएंगे. सरकार अगले तीन वर्किंग डे में नए बिल जारी करेगी और मई-जून की सब्सिडी का लाभ देगी.
बिल जमा करवा चुके हैं तो होगा एडजस्टमेंट
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश में सब्सिडी नहीं मिलने वाले उपभोक्ताओं को उनका हक दिया जाएगा. इतना ही नहीं जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बिल जमा कर दिया है, उनका एडजस्टमेंट अगले बिल में किया जाएगा.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

