जालंधर. पंजाब की मान सरकार ने एक बार फिर से के बिजली उपभोक्ताओं को राहत है। साल 2026-27 के लिए राज्य में घरेलू बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 रुपये से लेकर 1.55 रुपये तक की सीधी कटौती की गई है। इससे लोगों को बड़ी बड़ी राहत मिलेगी. दरों में कटौती के साथ-साथ सरकार ने फिक्स्ड चार्ज में भी प्रति किलोवाट 5 रुपये से 10 रुपये प्रति माह तक की कमी की है, जिससे लोगों पर पड़ने वाला मासिक वित्तीय बोझ काफी हद तक हल्का हो जाएगा।
अच्छी बात ये है कि और भी अन्य वर्ग के लोगों को मिलेगी. आम घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यापारिक और औद्योगिक श्रेणियों के लिए भी बिजली दरों को सस्ता किया गया है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत लागू की जा रही इन नई दरों से राज्य के छोटे कारोबारियों और बड़े उद्योगपतियों दोनों को ही उत्पादन और संचालन लागत में सीधी मदद मिलेगी।
मान सरकार के इस फैसले से लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी. महंगाई के इस दौर में बिजली का खर्च आम जनता से लेकर व्यापारियों तक के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ था। ऐसे समय में बिजली की दरों और फिक्स्ड चार्ज दोनों में की गई यह कटौती हर वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरा कदम साबित होगी। नई दरें लागू होने के बाद अब आगामी बिलों में इस कटौती का सीधा लाभ सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं को दिखाई देने लगेगा।
- जीवन सूक्त : दीर्घकालिक सफलता के लिए साथ रखिए धैर्य, प्रतीक्षा और निरंतरता – संदीप अखिल
- Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र
- 12 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से किया इनकार, SC मार्च से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’

