चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। आज मंगलवार को सामूहिक अवकाश के कारण सरकारी काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है, इसके बाद कर्मचारी संगठनों ने अब 11 सितंबर तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
जानकारी है कि पंजाब में सिविल सचिवालय, निदेशालयों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के इस फैसले से आने वाले दिनों में सरकारी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डेट हुए हैं।
इससे अलग सरकार ने भी सख्त रुख अपनाते हुए नो वर्क नो पे (काम नहीं तो वेतन नहीं) का आदेश जारी कर दिया। साथ ही, ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थिति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि कई कर्मचारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद काम के दौरान कार्यालयों से अनुपस्थित हो जाते हैं। इससे आम जनता को परेशानी होती है।
- ट्रंप का ‘ब्लंडर मिस्टेक’: ब्राजील की जगह भारत का नाम लिखकर कही ऐसी बात कि मच गया बवाल, सोशल मीडिया पर खूब हुई खिंचाई
- SIR पर CM योगी की युवाओं से अपील, बोले- 18 साल पूरे करने वाले हर युवा का वोटर लिस्ट में जुड़े नाम
- आजम खान के परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, 45 मिनट की मुलाकात से सियासी चर्चाएं तेज
- धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर साध्वी हर्षानंद का पलटवारः बोलीं- ‘जब आश्रम खुद सुरक्षित नहीं, तो वहां जाने की क्या जरूरत है?’
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- जनता नकार चुकी-लगातार हार का रिकॉर्ड; कोई न कोई मुद्दा चाहिए

