चंडीगढ़. पंजाब में किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर किसान-मजदूर मोर्चा में फिर से जोरदार नाराजगी देखने को मिल रही है. अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. संगठन ने सरकार को किसानों और मजदूरों की मांगों पर कार्रवाई के लिए 17 सितंबर दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है. मोर्चे के नेताओं के मुताबिक, अगर तय समय सीमा तक सरकार की ओर से कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके पहले भी कई बार किसानों ने रेल रोको आंदोलन किया था.
अमृतसर से संगरूर तक कई जगहों में तैयारी तेज
किसानों ने प्रदर्शन की चेतावनी के साथ ही तैयारी भी
किसान-मजदूर मोर्चा के अनुसार, आंदोलन के पहले चरण में अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और सुनाम समेत कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसे लेकर किसनो ने व्यापक तैयारी कर ली है. संगठन का कहना है कि यह कदम सरकार पर किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर बातचीत और कार्रवाई के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया जाएगा. किसान नेताओं ने यह भी कहा है कि पटियाला में एक मंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का तीसरा दिन है.
नेताओं का कहना है कि करीब एक महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांगों का ज्ञापन दिया गया था. इसके बाद 31 तारीख को डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर भी धरना दिया गया, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से किसानों के साथ बातचीत नहीं हुई है.
सरकार के फैसले पर टिकी आंदोलन की अगली रणनीति
किसान-मजदूर मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि 17 सितंबर दोपहर 12 बजे तक सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का अगला चरण शुरू किया जाएगा.
- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
- IND vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

