पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की टाटा पिकअप से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 3-4 लोगों को गंभीर चोट आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बा धर्मकोट के ही सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। गनीमत है कि किसी की मौत नहीं हुई है।
बताया जा रहा है की मोगा के धर्मकोट के गांव कमाल के पास जालंधर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस बेकाबू हो गई। बस पहले डिवाइडर के साथ टकराई और फिर एक टाटा पिकअप में टकराने के बाद रोड के साइड पर कई फीट नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही आस पास के गांव के लोग और पुलिस प्रशासन माैके पर पहुंचा और बस से यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री थे। इसमें से 3-4 यात्रियों को ज्यादा चोट आई है। सभी को मोगा समाजसेवा सोसाइटी की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस का ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था, उसे मना भी किया जा रहा था। लेकिन बस के ड्राइवर ने नहीं सुना। बस तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर पहले रोड पर डिवाइडर के साथ टकराई फिर एक टाटा पिकअप को टक्कर मारकर खाई में जाकर गिर गई।

हादसे में घायल पलविंदर कौर निवासी गांव चमके जिला फिरोजपुर, गुरप्रीत कौर निवासी मलोट, परमजीत सिंह निवासी मलोट तथा प्रमिला सैनी निवासी जालंधर को मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है।
- मोबाइल पर स्क्रैच आई तो मां ने खोया आपा! 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे की जमकर पिटाई, CCTV में कैद, दादा ने दी शिकायत
- गद्दार पाकिस्तान ने ट्रंप के पीठ पर खंजर घोंपाः अमेरिका के खिलाफ गुपचुप ईरान को हथियारों सप्लाई की, भड़के US ने 10 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- महिला से दरिंदगी कर नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी रोहित, पुलिस मुठभेड़ में घायल
- MP से इस हफ्ते विदा होगा मानसून: जाने से पहले 3 दिन हल्की बूंदाबांदी, आज 19 जिलों में अलर्ट
- आप भी तो नहीं खा रहे नकली दवा! आगरा में बड़ा जखीरा पकड़ा, केटोरॉल-एलेग्रा समेत कई दवाएं बरामद


