पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की टाटा पिकअप से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 3-4 लोगों को गंभीर चोट आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बा धर्मकोट के ही सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। गनीमत है कि किसी की मौत नहीं हुई है।
बताया जा रहा है की मोगा के धर्मकोट के गांव कमाल के पास जालंधर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस बेकाबू हो गई। बस पहले डिवाइडर के साथ टकराई और फिर एक टाटा पिकअप में टकराने के बाद रोड के साइड पर कई फीट नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही आस पास के गांव के लोग और पुलिस प्रशासन माैके पर पहुंचा और बस से यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री थे। इसमें से 3-4 यात्रियों को ज्यादा चोट आई है। सभी को मोगा समाजसेवा सोसाइटी की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस का ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था, उसे मना भी किया जा रहा था। लेकिन बस के ड्राइवर ने नहीं सुना। बस तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर पहले रोड पर डिवाइडर के साथ टकराई फिर एक टाटा पिकअप को टक्कर मारकर खाई में जाकर गिर गई।

हादसे में घायल पलविंदर कौर निवासी गांव चमके जिला फिरोजपुर, गुरप्रीत कौर निवासी मलोट, परमजीत सिंह निवासी मलोट तथा प्रमिला सैनी निवासी जालंधर को मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है।
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

