चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशे के खिलाफ अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की ओर से चलाया जा रहा ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान अब 164वें दिन में पहुंच चुका है और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
धालीवाल के अनुसार, अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने अब तक 43,127 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रियता से कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए प्रमुख वादों को पूरा करने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,000 और 1,500 रुपये की सहायता राशि जमा की जानी भी शुरू हो गई है।
धालीवाल ने कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ राज्य की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उनके मुताबिक, पंजाब पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ गैंगस्टर गतिविधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है, जो आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान के 489वें दिन 2.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जबकि 187 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
- IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी; गुरनूर बराड़ ने झटके 4 विकेट
- हादसा या कुछ और? सड़क किनारे गहरी खाई में मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- NDA गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय गांधी, एकाउंटर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
- CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
- धनतेरस पर धनवर्षा : छत्तीसगढ़ में 8-10 हजार करोड़ का कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी

