चंडीगढ़. पंजाब में यातायात से जुड़े सभी नियमों को सही तरीके से पालन करने के लिए अब विभाग भी हाईटेक तरीके उपलब्ध कर रही है। इन सारे तरीकों को अपनाने के साथ पुलिस यह भी कोशिश कर रही है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। यही कारण है कि अब चालान भी लोग ऑनलाइन पे कर सक रहे हैं। इससे समय की भी बचत हो रही है और लोग आसानी से बिना दफ्तर जाए इसे पटा पा रहे हैं।
सरकार ने राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए 112 नंबर हेल्पलाइन के तहत एनएच नंबर-7 बठिंडा चंडीगढ़ रोड पर पुलिस बल तैनात किया है और उन्हें चालान काटने के सभी अधिकार दिए हैं। अच्छी बात यह है की उन्हें ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी प्रदान की है। ये नए उपकरण आधुनिक एप्लीकेशन से लैस हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिली है।

पेमेंट की सुविधा होने से अब लोगों को बार-बार आरटीओ के चक्कर लगाने नहीं पड़ रहे हैं और तुरंत के तुरंत चालान काटने पर ऑनलाइन इसका पेमेंट हो जा रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट होने के साथ ही इसके सारे रिकॉर्ड भी ऑनलाइन साथी अंकित हो जा रहे हैं। हाईटेक मशीन होने के कारण पुलिस को भी तुरंत सभी चीजें करने में सुविधा हो गई है। इसलिए, पुलिस को नियमित स्वाइप मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, चालान का भुगतान करने के लिए Google Pay, Phone Pay, Paytm आदि का भी उपयोग किया जा सकता है।
- CG News: घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश
- सीहोर के एक नोटिस से हड़कंप! प्रथम विश्व युद्ध के कर्ज पर झुकी ब्रिटेन सरकार, क्या UK सरकार लौटाएगी अरबों रुपये?
- बदलाव की बयारः अंबेडकरनगर को 706.81 करोड़ की विकास सौगात देंगे CM योगी, 194 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
- एम्स रायपुर में बोन एंड जॉइंट वीक पर साइक्लोथॉन का हुआ आयोजन, स्वस्थ हड्डी-स्वस्थ भारत का दिया गया संदेश
- कांवड़, महिला सुरक्षा, खाद और बाढ़ पर CM योगी की अफसरों को सख्त चेतावनी, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

