अमृतसर :पंजाब की बेटी टिया ने पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में नाम रोशन किया है. गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉल रोड की क्लास 12वीं की स्टूडेंट टिया गौरव को इंटरनेशनल शिव शक्ति सैटेलाइट मिशन के लिए चुना गया है. खास बात यह है कि वह इस मिशन में इंडिया को रिप्रेजेंट करने वाली देश की अकेली छात्रा है. टिया के चयन से उनके परिजन और स्कूल वाले बेहद खुश हैं.
आपको बता दे कि इस इंटरनेशनल मिशन में दुनिया के 108 देशों के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे. सिलेक्शन के बाद टिया को दिल्ली के पास एक स्पेशल ट्रेनिंग कैंप में सैटेलाइट डिज़ाइन, असेंबली और टेस्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किया गया सैटेलाइट स्पेस मिशन का हिस्सा बनेगा. टिया ने बताया कि इस अचीवमेंट के लिए उसने करीब 10 महीने तक हर दिन एक घंटे लैब में प्रैक्टिस की. उसने बताया कि सिलेक्शन प्रोसेस के दौरान इंटरव्यू सबसे बड़ा चैलेंज था, लेकिन टीचर्स की गाइडेंस और लगातार मेहनत से वह इसमें सफल रही.

उन्होंने कहा कि 108 देशों के स्टूडेंट्स के साथ मिलकर सैटेलाइट बनाना उनके लिए गर्व की बात है. भविष्य में वह स्पेस साइंस के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं और देश के लिए योगदान देने का सपना देखती हैं. स्कूल प्रिंसिपल और टीचर्स ने टिया की इस कामयाबी को पूरे स्कूल, अमृतसर और पंजाब के लिए गर्व का पल बताया. उन्होंने कहा कि टिया की कामयाबी दूसरे स्टूडेंट्स के लिए भी प्रेरणा बनेगी और यह साबित करेगी कि सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स भी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं.
- फर्जीवाड़ा का खुलासा: जाली दस्तावेज बनाकर CISF में हुआ भर्ती, राजस्थान से पकड़ाया आरोपी, जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़
- PAK ने अफगानिस्तान पर आधी रात को एयरस्ट्राइक किया, तीन की हुई मौत, कई अन्य घायल
- Dhanbad Firing: वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के भाई पर दिनदहाड़े फायरिंग, महिला समेत 3 को लगी गोली,इलाके में मचा हड़कंप
- ट्रंप के घेरे में आया ICC ! इजराइली नेताओं से पंगा लेना पड़ा भारी, अब पूरे कोर्ट पर प्रतिबंध की तैयारी
- बीजेपी दफ्तर और सोमनाथ मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट


