जालंधर. पंजाब में आज लाखों सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल की है, इसे लेकर अब पंजाब की मान सरकार एक्शन में आ गई है. सरकार ने बिना परमिशन के ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वालों की लिस्ट मंगवाई है. इसके साथ ही अधिकारियों को आज ही लिस्ट देने के लिए भी कहा गया है. इस खबर के बाहर आने के बाद हड़कंप मच गया है.
आपको बता दें कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है और सामूहिक हड़ताल कर दी है, इस हड़ताल के कारण बड़े पैमाने में सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ है. सरकार उन सभी कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन ले सकती है. क्योंकि सरकारी काम-काज न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था.
आपको बता दें कि सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कर्मचारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं, हम उनकी हर जायज़ मांग सुनने को तैयार हैं पर बातचीत और हड़ताल एक साथ नहीं चल सकती. सरकार हर समस्या का हल निकालने के लिए वचनबद्ध है पर बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म होगी. लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की यही कारण है कि अब ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट मंगाई गई है.
लाखों कर्मचारी हड़ताल पर
आपको बता दें कि 7 लाख से ज्यादा मुलाजिमों-पेंशनर्स की महा हड़ताल की वजह से सरकारी कामकाज बंद रहा. सरकारी दफ्तर, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में OPD सेवाएं बंद रहीं. यहां तक कि जालंधर नगर निगम के ऑफिस में ताले लगे दिखाई दिए.
- KPL के मैदान में खाकी का जलवा! कोठी थाना प्रभारी की गेंद पर ASP ने जड़ा चौका, दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत!
- Janhvi-Khushi Halloween Look: जान्हवी ने मां श्रीदेवी के ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, खुशी कपूर बनीं वंडर वुमन
- Portugal Housing Crisis: किराये के कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, लिस्बन-पोर्टो में पुलिस से झड़प
- जब डोंगरगढ़ की तहसील बचाने सड़क पर उतरे थे लोग, नेहरू तक पहुंची थी आवाज… 70 साल पुराने संघर्ष की तस्वीर ने फिर ताजा की यादें
- नशे की हालत में हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, VHP-बजरंग दल ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से की शिकायत

