चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. इसके अनुसार तीन वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है. 1993 बैच के आइएएस अधिकारी अनुराग वर्मा, 1995 बैच की आइएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार और 2004 बैच के आइएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद शामिल हैं.
अनुराग वर्मा को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है. वह 1993 बैच के आइएएस हैं. अधिकारी अनुराग वर्मा, जो अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वह अर्शदीप सिंह थिंद की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यह प्रभार पहले वरुण रूजम के पास था।
1995 बैच की आइएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन नियुक्त किया गया है. वह अनुराग वर्मा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी. इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं भूविज्ञान तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, न्याय का प्रभार भी दिया गया है.
2004 बैच के आइएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद को प्रशासनिक सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग लगाया गया है. वह अजित बालाजी जोशी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके साथ ही थिंद को प्रशासनिक सचिव, योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जो अब तक जसप्रीत तलवार के पास था. उन्हें प्रशासनिक सचिव, बागवानी विभाग की जिम्मेदारी भी जारी रहेगी.
- राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…
- सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी, दही और पनीर मिलाने से बनेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट
- मॉस्को स्थित त्सारित्सिनो म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा मंडराया, US ने हमले को लेकर किया अलर्ट
- बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दीः दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट में पहुंचेंगे
- नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के बीच फरीदाबाद में औचक निरीक्षण: स्मोक मीटर और गैस एनालाइजर खराब मिलने पर एक्शन

