चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों में के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए. मान सरकार की पहल के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई अब बदलती तकनीक के अनुरूप होगी. इसके लिए राज्य सरकार ने पहली से 12वीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को कोर विषय के रूप में लागू करने का फैसला किया है. नई व्यवस्था गुरुवार से शुरू होगी. इससे पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा. साथ ही पंजाब देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां स्कूल स्तर पर एआई की पढ़ाई को व्यवस्थित रूप से लागू किया जा रहा है.
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को एआई आधारित पाठ्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि अगले 15 दिनों के अंदर विद्यार्थियों तक नई पाठ्यपुस्तकें पहुंचा दी जाएंगी. उन्होंने बताया कि एआई तेजी से बदलने वाली तकनीक है, इसलिए पाठ्यक्रम को हर छह महीने में अपडेट किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को नवीनतम जानकारी मिलती रहे.
शिक्षा विभाग ने AI शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण और लाइव आनलाइन कक्षाओं की भी व्यवस्था की है. उद्देश्य यह है कि शिक्षक भी तकनीक में होने वाले बदलावों के साथ लगातार अपडेट रहें और विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ा सकें. कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आने वाले समय में केवल रटकर पढ़ाई करने से काम नहीं चलेगा. विद्यार्थियों में सवाल पूछने, तर्क करने और समस्या का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में एआई का उपयोग परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने और पेपर लीक जैसी चुनौतियों से निपटने में भी किया जा सकता है. दुनिया के कई विकसित देशों में स्कूल स्तर पर एआई शिक्षा को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में पंजाब के विद्यार्थियों को भी वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे सरकारी स्कूलों के छात्र भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और रोजगार की बदलती जरूरतों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे.
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: ऑटो और ई-रिक्शा पर लगेगा क्यू आर कोड… 20 कृषि केन्द्रों का जारी किया कारण बताओ नोटिस… शिवनाथ नदी में डूब रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बचाया…
- Independence Day 2026: लाल किले में 25 क्लोक रूम, मुफ्त मेट्रो और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सुविधा
- 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहः लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्, 5 हजार खास मेहमान… 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रम की पूरी सूची
- ‘कोई परेशान करे तो ठोक दो, रानी लक्ष्मीबाई की तरह बहादुर बनो’ झांसी में छात्राओं से बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- Jharkhand Weather News: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

