चंडीगढ़। केंद्रीय बजट को लेकर पंजाब सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बजट को पंजाब के लोगों के साथ एक और धोखा करार दिया है। सीएम मान ने कहा कि केंद्र का यह बजट एक बार फिर राज्य की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है।

किसानों और युवाओं के हाथ खाली
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बजट में न तो किसानों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कोई कानूनी गारंटी है और न ही युवाओं के लिए रोजगार का कोई ठोस आश्वासन। इसके अलावा, उद्योगों और टैक्स प्रणाली में राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को भी निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जो सीधे तौर पर पंजाब के साथ अन्याय है।
सीएम मान ने हुंकार भरते हुए कहा, “पंजाबी मेहनती और जुनूनी हैं। केंद्र की लगातार अनदेखी के बावजूद, ‘आप’ सरकार और पंजाब के लोग एकजुट होकर आत्मनिर्भरता के साथ पंजाब की आर्थिक ताकत को बुलंद करेंगे।”
- पटना में 2 लाख के जाली नोटों के साथ इटली रिटर्न मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- अब मौज नहीं, सजा मिलेगीः लाखों रुपए के गहने के साथ धराए 2 शातिर, दोनों कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
- Rajasthan News: डिजिटल अरेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, 80 लाख की ठगी में 10 लाख का जबरन समझौता, राजस्थान DGP तलब!
- Rajasthan News: अशोक गहलोत की मंत्रियों को दो-टूक, बेटों को सरकार से दूर रखो, वरना ले डूबेंगे
- MP में संगठित अपराधों पर होगा बड़ा एक्शन: लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर की धमकियां की जांच करेगी STF, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी

