चंडीगढ़. पंजाब में 27 अगस्त को सरकारी बसों की हड़ताल होने वाली थी, लेकिन अब यह हड़ताल नहीं होगी। सरकारी बसों की यूनियन की ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल चीमा के साथ बैठक हुई है, जिसके बाद यह फैसला लिया है। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि इस मीटिंग में कई मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसके बाद यूनियन ने रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए हड़ताल पर न जाने का फैसला लिया है। इसलिए कल सरकारी बसों की सेवा पर असर नहीं पड़ेगा। बस जैसी चलती थीं उसी तरह चलेंगी।
उन्होंने कहा कि मीटिंग में पिछले लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की बात को भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और उनके लिखित कमेंट भी आ चुके हैं।
इसे ध्यान में रखते हुए सर्विस रूल्स बनाकर कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए सरकार से 10 दिन का समय मांगा गया है। साथ ही 6 सितंबर को अगली बैठक का समय दिया गया है।
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!



