अमृतसर. पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यह बैठक 10 फरवरी को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में होगी। सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
यह इस साल की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। बैठक को दिल्ली चुनाव परिणामों के बाद आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद सरकार कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
महिला योजनाओं पर हो सकता है फैसला
माना जा रहा है कि बैठक में महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि जमा करने समेत कई नई योजनाओं पर विचार किया जाएगा। पंजाब सरकार कुछ नई नीतियां भी लागू कर सकती है। बैठक के बाद राज्य के मंत्री मीडिया से बातचीत कर फैसलों की जानकारी साझा करेंगे।

महिलाओं को 1100 रुपये देने की योजना
पंजाब की महिलाओं को 1100 रुपये देने की योजना जल्द शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बजट में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी वादों को पूरा करने की राजनीति करती है और दिल्ली की तरह पंजाब में भी सभी वादों को निभाया जाएगा।
- अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश: ढाई लाख रुपए लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अलग-अलग सात वारदातों में मिली संलिप्तता…
- ‘राहुल गांधी ने कहा- मेरा खुद अपमान हो रहा है, उनके जवाब से मैं चौंक गया’, BJP ज्वाइन करने जा रहे बोरा का बड़ा खुलासा
- इंदौर में 12 से 15 मार्च 2026 तक सनातन प्रीमियर लीग: देवकीनंदन ठाकुर बोले- खेल और सेवा का महाकुंभ है सनातन प्रीमियर लीग
- पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, जेल से भागकर चला रहा था गिरोह, नेपाल तक फैला था बाइक चोरी का जाल
- भतीजी की मेहंदी में नाचते दिखे Rajpal Yadav, Salman Khan के इस गाने पर जमकर किया डांस…


