चंडीगढ़. पंजाब सरकार राज्य के करीब 85 हजार सरकारी कर्मचारियों को बड़ी तोहफा देने की तैयारी में हैं, चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इसका ऐलान किया है कि इन कर्मचारियों को अब 42 फीसदी के बजाय केंद्र सरकार की तर्ज पर 60 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) देने का फैसला लिया गया है। हालांकि कैबिनेट कमेटी ने इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास भेज दिया है. अब इंतजार मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर का है, यह होते ही इसे आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 17 जुलाई 2020 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एक नियम लागू किया था। इसके तहत यह तय किया गया था कि भविष्य में भर्ती होने वाले नए कर्मचारियों को पंजाब के पे-स्केल के बजाय केंद्र सरकार के बेसिक पे-स्केल पर रखा जाएगा। मान सरकार के कार्यकाल में भर्ती हुए 71 हजार कर्मचारियों और उससे पहले भर्ती हुए मुलाजिमों को मिलाकर कुल 85 हजार ऐसे कर्मचारी हैं जो केंद्रीय पे-स्केल के दायरे में आते हैं। इन्हीं सभी कर्मचारियों को इस फैसले से सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुहर लगना बाकी
अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि केंद्रीय बेसिक पे-स्केल पर काम कर रहे इन 85 हजार कर्मचारियों को अब तक पंजाब सरकार के तय 42 फीसदी डीए के हिसाब से ही भुगतान किया जा रहा था। इसे दुरुस्त करते हुए कैबिनेट कमेटी ने इन्हें केंद्र के बराबर 60 फीसदी डीए देने की सिफारिश की है। अब सारा फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के जवाब आने के बाद पता चलेगा।
- झीरम पीड़ितों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात पर दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं है, अब लड़ेंगे न्यायालीन लड़ाई…
- गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने पर उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी की अपील- सतर्क रहें, घबराएं नहीं
- EVM से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक, हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस – CM धामी
- ‘उज्जैन में चलने हैं बड़े हथौड़े, इसलिए CM के घर पर चला छोटा हथौड़ा!’ पीसी शर्मा का बड़ा वार; शिक्षकों के आंदोलन को दिया समर्थन
- Asian Games 2026: स्क्वैश में भारत ने जीता डबल सिल्वर, अनाहत-अभय ने रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा


