जालंधर. पंजाब में आज सरकारी दफ्तर, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की ओपीडी के साथ-साथ शिक्षण संस्थान भी बंद रहने की उम्मीद है. सरकारी कर्मचारियों ने अपने विभाग प्रमुखों से सामूहिक छुट्टी ली है. इसके साथ ही पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है, जिसके कारण कोई भी सरकारी दस्तर में काम नहीं होगा.
इन सभी के बीच खबर है कि इस हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर चर्चा करेंगे. यह बैठक आज दोपहर 1 बजे जालंधर में होगी, लेकिन इनके बीच कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक होने के बावजूद हड़ताल जारी रहेगी.
सांझा मुलाजिम मंच पंजाब के संयोजक हरनेक सिंह ने कहा कि आज कोई चक्का जाम नहीं होगा. बाजार, दुकानें और निजी संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे. सरकारी कर्मचारी सिर्फ सरकारी कामकाज से दूर रहेंगे. हरनेक सिंह के मुताबिक, आंदोलन को कई कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिला है.
करीब 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से अधिक पेंशनभोगी इस आंदोलन में शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि सरकारी बसों के ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल में शामिल नहीं होंगे. वित्त मंत्री के साथ बैठक के बाद उन्होंने रक्षाबंधन को देखते हुए हड़ताल से अलग रहने का फैसला किया है.कर्मचारियों का कहना है कि डीए का मामला वे कोर्ट में जीत चुके हैं और डीए का भुगतान सरकार से लेकर रहेंगे. बाकी मांगों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होगी.
- भोपाल-जबलपुर हाईवे पर भीषण हादसा! डंपर से टकराई स्लीपर बस, गैस कटर से काटकर निकाला गया ड्राइवर
- बर्लिन में दिल्ली मेट्रो का जलवा, InnoTrans 2026 में DMRC दिखाएगा तकनीकी उपलब्धियां
- Rupi Soren Health Update: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, मंगलवार तक अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
- Jharkhand Weather: 5 दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
- देसी कट्टा लहराते साला-जीजा गिरफ्तार, ऑटो जब्त, नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई



