जालंधर. 27 अगस्त को पंजाब में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों सामूहिक हड़ताल पर गए थे. इसे लेकर अब सरकार ने बड़ा ही सख्त रवैया अपनाया है. खबर है कि अब सरकार ने उन सभी सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं, जो बिना पहले से मंजूरी लिए ड्यूटी से गैर-हाजिर रहे थे.
सरकारी निर्देशों के मुताबिक, हड़ताल वाले दिन जिन कर्मचारियों को बिना मंजूरी के ड्यूटी से गैर-हाजिर पाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इन कर्मचारियों को पहले शो-कॉज नोटिस जारी किया जाएगा. इतना ही नहीं सरकार के आदेशों के अनुसार, कर्मचारियों से उनकी गैर-हाजिरी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. शो-कॉज नोटिस के जवाब और कर्मचारी द्वारा बताए गए कारणों की जांच के बाद ही उनके खिलाफ अगली कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा.
आपको बता दें कि पंजाब में एक साथ सैकड़ों कर्मचारी ने हड़ताल करने की ठानी और सरकारी कामकाज इस कारण बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है. कई जगहों में इस हड़ताल के कारण हंगामे भी हुए , जिसके पुलिस बल ने शांत किया. अब देखना है कि नोटिस मिलने के बाद सरकारी कर्मचारी का क्या रवैया रहा है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

