चंडीगढ़। पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट ने राज्यभर के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर कैडर के 1,013 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार कल यानी 1 जुलाई, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 तय की गई है।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1,013 पदों को भरा जाएगा। इनमें 829 नियमित (नियमित/नए) पद और 184 बैकलॉग पद शामिल हैं।
12 अलग-अलग विषयों में होगी भर्ती, देखें विषयवार पदों की सूची:
- इतिहास: 210 पद
- अंग्रेजी: 141 पद
- राजनीति विज्ञान: 131 पद
- गणित: 105 पद
- पंजाबी: 99 पद
- वाणिज्य: 98 पद
- भौतिक विज्ञान: 58 पद
- अर्थशास्त्र: 50 पद
- रसायन विज्ञान: 41 पद
- जीव विज्ञान: 37 पद
- हिंदी : 29 पद
- भूगोल: 14 पद
क्या है योग्यता और शर्तें?
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (Post Graduation) होनी अनिवार्य है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं कक्षा) स्तर पर पंजाबी भाषा को एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पास किया हो।

आयु सीमा और छूट
इन पदों के लिए 18 से 37 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके अलावा पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों-जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 जुलाई तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
- माननीय शाह जी यदि बताने लगूंगा तो… गृहमंत्री के सवाल पर हरीश रावत का करारा पलटवार, PM मोदी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान
- तारीख पक्की, तैयारी तेज : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे अखिलेश, पूर्व मंत्री ने किया डेट का खुलासा
- IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी; गुरनूर बराड़ ने झटके 4 विकेट
- हादसा या कुछ और? सड़क किनारे गहरी खाई में मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- NDA गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय गांधी, एकाउंटर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
