मोहाली. पंजाब में शिक्षा के स्तर को लगातार सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन एससीईआरटी (SCERT) ने राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में ‘वेलकम लाइफ’ पीरियड दोबारा शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं. इसे कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्रों के लिए लागू किया गया है. इसके अंतर्गत बच्चों को कई सकारात्मक बातें सिखाई जाएंगी. इस पाठ्यक्रम में और भी कई सीख बच्चों को दी जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके.
आपको बता दें कि ‘स्कूल नशों के विरुद्ध’ वीडियो आधारित पाठ्यक्रम पिछले वर्ष अगस्त 2025 में शुरू किया गया था अब पंजाब के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त सेकेंडरी स्कूलों में ‘स्वागत जिंदगी’ पीरियड के तहत 9वीं और 10वीं कक्षाओं के लिए यह पाठ्यक्रम 3 अगस्त 2026 से लागू करने का निर्णय लिया गया है.
इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आदेश में कई बिंदु का उल्लेख किया गया है. प्रत्येक स्कूल में एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएगा. सभी नोडल शिक्षकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करना होगा.

इसके अलावा, 3 अगस्त 2026 तक शिक्षकों को वेलकम लाइफ से संबंधित पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण सामग्री और संसाधनों का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कक्षाओं का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगस्त 2026 से स्कूलों में वेलकम लाइफ की कक्षाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी.
- राशन कार्डधारियों को सितंबर-अक्टूबर का एक साथ मिलेगा चावल, जानें कब तक कर सकेंगे उठाव
- हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, याचिकाकर्ताओं ने वापस लिया केस, जानिए क्या है मामला
- सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा! शिवपुरी में शराब दुकान पर बोला धावा, बोतलें बाहर फेंककर लगाई आग
- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा


