चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, मान सरकार मार्च के पहले सप्ताह में बजट सत्र बुला सकती है। चूंकि साल 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि यह बजट पूरी तरह से लोक-लुभावन होगा।
महिलाओं को मिल सकती है ₹1000 भत्ते की सौगात
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव से ठीक पहले अपने सबसे बड़े चुनावी वादे को पूरा करने के लिए सरकार इस बजट में महिलाओं को 1000 रुपये मासिक भत्ता देने का ऐतिहासिक फैसला ले सकती है। पिछले साल बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक चला था, लेकिन इस बार ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट’ के कारण इसे पहले बुलाए जाने की संभावना है।
मोहाली में जुटेगा दुनिया भर का निवेश: 13-15 मार्च को इन्वेस्टमेंट समिट
पंजाब को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में सीएम भगवंत मान एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट’ का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास को रफ्तार देना और नई कार्ययोजना तैयार करना। सीएम मान के अनुसार, इस समिट के लिए न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के बड़े औद्योगिक घरानों ने रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए व्यापक औद्योगिकीकरण ही राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का एकमात्र समाधान है।

सीएम मान का विजन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनकर उभरा है। यह सम्मेलन प्रदेश की तकदीर बदलने वाला साबित होगा। उन्होंने पंजाबियों के उद्यमशील स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को देश में सबसे बेहतर सुविधाएं और रियायतें देने के लिए प्रतिबद्ध है।
- तमिलनाडु में ‘AI घोटाले’ का आरोप: सरकारी लाइब्रेरी में खरीदी गईं फर्जी किताबें, मंत्री ने बताया भारत का पहला AI स्कैम
- ‘बेटे को चाहिए पिता का नाम’, 23 साल पुराने मामले में जेनी ने फिर उठाई CBI जांच की मांग
- भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अदालत पहुंचे धनबाद के मिथुन यादव, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप
- CG में 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर में मिले 6 नंबर प्लेट
- Motorola Razr Flex जल्द होगा लॉन्च! मिलेगा 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, लीक हुए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा

