पंजाब के गुरदासपुर शहर में एक बार फिर से दो नामी स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बीते कुछ दिन से लगातार पंजाब में ईमेल के जरिए ऐसी धमकियां मिल रही हैं. ईमेल मिलने के बाद स्कूलों को खाली करवाया गया, पुलिस को सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया.
हालात को देखते हुए दोनों स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया.एसएसपी गुरदासपुर आदित्य स्वयं मौके पर पहुंचे और एंटी-सबोटाज टीमों तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण किया. उनके नेतृत्व में स्कूलों के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई.
ईमेल की ही रही जांच
धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की सहायता से जांच शुरू कर दी गई है. इसके पहले भी करीब 6 माह पहले भी गुरदासपुर के कुछ नामी स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया था.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है. आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे है. आपको बता दें कि इसके पहले भी लुधियाना के स्कूल को उड़ाने की धमकी मिली थी, जहां बड़ी संख्या में पुलिस जांच में जुटी थी.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

