समराला : पंजाब के अलग-अलग जिलों में बायोगैस प्लांटों का लगातार विरोध जारी है।इस कड़ी में ही ग्रामीणों द्वारा बनाई गई पंजाब स्तरीय तालमेल कमेटी ने दिल्ली-जम्मू हाईवे जाम करने का एलान किया है। यह जाम 10 तारीख को किया जाएगा। इससे यातायात में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
समराला के निकट एक गांव मुस्काबाद में गठित बायोगैस प्लांट विरोधी एक्शन कमेटी ने साफ किया है कि वह हर हाल में 10 सिंतबर को बीजा में सुबह 10 बजे से लेकर तालमेल कमेटी के फैसले तक तालमेल कमेटी के फैसले तक हाईवे जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब भर के लगभग 45 बायो गैस प्लांटों के विरोध में डटे 20 हजार से अधिक लोग इस इस जाम में शामिल होंगे। लोगों में बायोगैस प्लांट को लेकर बेहद विरोध है, लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं है।

समराला के नजदीक गांव मुस्काबाद में लग रहे बॉयोगैस प्लांट के विरोध में पिछले 4 महीने से भी अधिक समय से धरने पर बैठे धरनाधारियों ने बताया कि मुस्काबाग के अलावा भूंदड़ी, अखाड़ा, भोगपुर और ककराला और गांव के लोग पंजाब भर के किसानों और अन्य जत्थेबंदियों के साथ दिल्ली-जम्मू हाईवे ठप्प करेंगे।
ऐसे में अगर दिल्ली और जम्मू से आप अगर गुजरने वाले हैं तो इस दिन यात्रा करने का अपना प्लान बदल दे क्योंकि यहां पर जाम लगने के कारण आवाजाही बेहद प्रभावित होगी और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहने की संभावना बन रही है।
- सत्ताईस की लड़ाई, जुबानी जंग पर आई! परिवारवाद का आरोप लगाते हुए केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को घेरा, आगामी चुनाव पर दिया बड़ा बयान
- गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च, बैरिकेडिंग तोड़कर भागे प्रदर्शनकारी, 1 घंटे तक सड़क जाम कर नारेबाजी
- ₹14,999 में नया 5G फोन! itel City 300 5G में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, जानें फीचर्स
- बाल-बाल बची जान: भोपाल रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी; आरपीएफ आरक्षक बना देवदूत
- Rajasthan News: भीलवाड़ा में स्लीपर बस पलटी, 21 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, ब्लैक स्पॉट पर आए दिन होते हैं हादसे

