चण्डीगढ़. 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों को लेकर पंजाब में तैयारिया तेज है. हालात को देखते हुए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों, रेंज आई.जी./डी.आई.जी. और à पुलिस प्रमुखों (एस.एस.पी.) को विशेष सुरक्षा अभियान चलाने तथा कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं.
सीमा से जुड़े इलाकों में पुलिस अलर्ट है, इसके साथ ही खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है, जिससे किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके.
इस बारे में डी.जी.पी. ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. ऐसे में सभी समारोह स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की कोई गुंजाइश न रहे. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यभर में विशेष तलाशी एवं चेकिंग अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए.

संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त बल
सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य भर में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए. इसके साथ ही सभी जिला पुलिस प्रमुख नियमित रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करें तथा किसी भी इनपुट पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं. पंजाब के उन हर इलाकों में सर्विंग के निर्देश दिए हैं, जहां अपराधिक मामले अधिक देखे जाते हैं, ऐसे स्थान में पुलिस टीम को सर्च करने के निर्देश दिए हैं.
- स्वच्छता अभियान की खुली पोल : रामसागर तालाब में जा रहा घरों का गंदा पानी, नहर में भी अवैध कब्जा
- फूलों की घाटी ने तोड़े पर्यटन के सारे रिकॉर्ड, इस सीजन पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी
- शिमला में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 की मौत, CM सुक्खू ने घटना पर दुख जताया
- सुरक्षाबलों को जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, विस्फोटक और हथियार बरामद
- Naagin New Season: एकता कपूर की नई नागिन होंगी श्रुतिका अर्जुन! ‘बिग बॉस 18’ से मिली थी पहचान

