चंडीगढ़। पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने एक बार फिर से बड़ी नाराजगी जताई है। किसान संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। खबर है कि 24 जून को पंजाब में भाजपा के सभी ऑफिस और प्रमुख नेताओं के घर के बाहर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंकेंगे। इसके किए किसानों ने बड़े स्तर में तैयारी की है। कई किसान एकजुट होकर अपनी मांग सरकार के सामने रखने वाले हैं।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अमेरिका-भारत समझौता देश के कृषि क्षेत्र और विभिन्न आर्थिक ढांचों को कॉर्पोरेट हाथों में सौंपने जैसा है। अगर सरकार ने किसानों और मजदूरों के हितों से खिलवाड़ बंद नहीं किया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। यह समझौता सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र और देश की आर्थिक संप्रभुता पर हमला है।

किसानो को होगा आर्थिक नुकसान
उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारतीय किसानों और विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके विरोध में कल पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…


