चंडीगढ़। पंजाब सरकार आज राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत लगभग 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की आर्थिक सहायता राशि जारी करेंगे। पात्र महिलाओं को उनकी श्रेणी के अनुसार 3,000 रुपये से लेकर 4,500 रुपये तक की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने जनता से किए अधिकांश वादों को साढ़े चार वर्षों के दौरान पूरा किया है।
मावां-धीयां सत्कार योजना क्या है?
मावां-धीयां सत्कार योजना पंजाब सरकार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई योजना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
इस बार लाभार्थियों के खातों में तीन महीने की एकमुश्त किस्त भेजी जा रही है। इसी कारण सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3,000 रुपये और एससी वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये मिलेंगे।
कौन-कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
- महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
- आवेदक पंजाब की स्थायी निवासी हो।
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है।
- पात्रता की अन्य शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पंजाब का वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार से लिंक बैंक खाता
- अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र
आवेदन कैसे करें?
योजना का लाभ लेने के लिए महिला अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सेवा केंद्र जाकर आवेदन कर सकती है। वहां से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे सही जानकारी के साथ भरना होगा। इसके बाद संबंधित अधिकारी के पास फॉर्म जमा करने पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- ‘सही को सही और गलत को गलत कहें’, लद्दाख वापसी पर वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश, बोले- किसी के अंधभक्त नहीं बनिए
- हत्या या हार्ट अटैक? नालंदा में बुजुर्ग की मौत पर उलझी गुत्थी, दो हिरासत में
- 14 सालों में एक विशाल जन-उत्सव बना ‘संबलपुरी दिन’: एक छोटी सी शुरुआत से राज्यस्तरीय पहचान तक पहुंचा पश्चिमी ओडिशा का गौरव
- भाजपा विधायक के घर चोरों का धावा: मंदिर से असली सोना समझकर ले गए नकली गहने, वारदात CCTV में कैद
- Rajasthan Patwar Bharti Scam: 18 महीने से फरार डमी कैंडिडेट गिरफ्तार, 5 लाख लेकर दी थी परीक्षा


