चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई मावां-धियां सत्कार योजना राज्य की माताओं, बेटियों और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। पार्टी का कहना है कि इस योजना की शुरुआत से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता को भी नई ताकत मिलेगी.
आप नेताओं ने कहा कि प्रदेश की हजारों महिलाएं आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल से दुआएं दे रही हैं। यह योजना महज वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का एक बड़ा प्रयास है।
रचा गया एक नया इतिहास, कार्यकाल पूरा होने से पहले वादे पूरे
पार्टी नेताओं के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, वे सिर्फ चुनावी घोषणाएं नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की गारंटियां थीं। अब सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा होने से करीब छह महीने पहले ही अपनी यह आखिरी बड़ी गारंटी भी पूरी कर दी है। उन्होंने दावा किया कि इससे पंजाब की राजनीति में एक नया इतिहास रचा गया है, जहां सरकार ने समय रहते अपने वादे पूरे कर जनता का भरोसा जीता है।
बिना गारंटी वाले जनहित के काम भी किए
‘आप’ नेताओं ने यह भी रेखांकित किया कि सरकार ने केवल वही काम नहीं किए जिनकी गारंटी चुनाव के दौरान दी गई थी, बल्कि कई ऐसी जन-कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू कीं जिनका चुनावी घोषणापत्र में कोई जिक्र नहीं था। नेताओं के अनुसार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला कल्याण और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के क्षेत्र में सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। विपक्ष भले ही सरकार के कामों पर सवाल उठा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लोग इन योजनाओं का सीधा लाभ उठा रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
पार्टी ने दोहराया कि इस सम्मान राशि से महिलाएं आर्थिक रूप से अधिक मजबूत होंगी और अपने छोटे-बड़े खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य सिर्फ घोषणाएं करना नहीं, बल्कि हर योजना को जमीनी स्तर पर लागू कर लोगों तक उसका लाभ पहुंचाना है। यही वजह है कि आज पंजाब की महिलाएं इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार का धन्यवाद कर रही हैं।
- पंजाब में झमाझम बारिश, 23 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
- शिक्षा व्यवस्था के भ्रष्टाचार और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे युवा
- ललित मोदी ने भारत लौटने को लेकर दी सफाई, कहा- हमेशा के लिए नहीं आऊंगा…
- फरीदाबाद में 8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
- ममता हारी-जीत गई मानवता! 5 दिन के नवजात को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गई मां, खाकी और ग्रामीण बने देवदूत


