पंजाब: धूरी से मावां-धियां सत्कार योजना का आगाज, सीएम मान बोले- यह योजना कभी बंद नहीं होगी
धूरी। पंजाब सरकार ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित मावां-धियां सत्कार योजना की औपचारिक शुरुआत कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर जिले के धूरी से इस कल्याणकारी योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, बलजीत कौर और पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पहली किश्त के रूप में महिलाओं के खातों में तीन महीनों की राशि एक साथ भेजी जाएगी। अब तक इस योजना के लिए 40 लाख से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।
क्या है यह योजना?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि इसे केवल एक सरकारी सहायता नहीं, बल्कि माताओं और बेटियों के सम्मान के रूप में देखा जाना चाहिए, इसीलिए इसका नाम ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ रखा गया है।
इस योजना के तहत अब राज्य की महिलाओं को आर्थिक सम्मान राशि मिलेगी
सामान्य वर्ग: 1,000 रुपये प्रति माह।
एससी वर्ग: 1,500 रुपये प्रति माह।
पैसे कहीं से भी आएं, योजना बंद नहीं होगी
योजना की निरंतरता को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सीएम मान ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना हमने तब शुरू की है, जब हम यह सुनिश्चित कर चुके हैं कि इसे कभी बंद न करना पड़े। पैसा चाहे कहीं से भी आए, लेकिन इस योजना के लिए बजट हमेशा उपलब्ध रहेगा। इसे कभी वापस नहीं लिया जाएगा।

गरीबी को करीब से देखा है: सीएम मान
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि 1000 या 1500 रुपये से क्या होगा। उन्होंने कहा कि शायद उन लोगों के लिए यह राशि छोटी हो, लेकिन मैंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है। अरविंद केजरीवाल ने जब आम आदमी पार्टी बनाई थी, तो उनका सपना यही था कि जनता का पैसा जनता को वापस मिले-चाहे वह मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आम आदमी क्लीनिक या अन्य सुविधाओं के रूप में हो।
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



