चंडीगढ़. पंजाब में बीते दिन से हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफ़त बनती जा रही है. कुछ स्थान में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है, जिसके कारण अब दरिया में पानी का स्तर बढ़ गया है. वहीं अन्य शहरों में जलंभरव की स्थिति बन गई है. गुरदासपुर, मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर जैसे सभी जगहों में मूसलाधार पानी ने लोगों को परेशान कर दिया है.
घग्गर रावी नदी का भी जल स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच खबर यह भी है घग्गर नदी का पानी बढ़ने के कारण कॉजवे के पास बनी 100 से अधिक झुग्गियों को भी खाली करवाया गया है.
चंडीगढ़ में उखड़ी सड़के
आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ और मोहाली में हुई भारी बारिश के बाद मोहाली से होकर गुजरने वाली पटियाला की राव नदी पूरे उफान पर है. इसके कारण नवांगांव, टांडा और टांडी काने का बाड़ा जैसे गांवों का चंडीगढ़ से संपर्क टूट गया है. अधिक पानी होने के कारण इन गांवों के लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं और बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच सके.भारी बारिश के बाद चंडीगढ़ स्थित सुखना झील का जलस्तर भी बढ़ गया है.
बताया जा रहा है कि झील का जलस्तर तेजी से बढ़कर 1158.5 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 1163 फीट के करीब है. इसे देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए फ्लड गेट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं लोगो से सावधान रहने की अपील की गई है.
लगातार हो रही बारिश के कारण गुरदासपुर में भी पानी भरने की खबर समाने आई है. कई निचली जगहों पर बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिस कारण लोगों को अपने घरों से पानी निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. गलियों और मोहल्लों में पानी जमा होने के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए हैं. कुछ जगहों पर सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही रावी दरिया में लगातार पानी का स्तर बढ़ने से दरिया के दूसरी तरफ रहने वाले करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पानी के तेज बहाव के कारण मकोड़ा पत्तन से दूसरी तरफ जाने वाली किश्ती की सेवा भी बंद कर दी गई है, जिससे कई गांवों का मुख्य इलाकों से संपर्क टूट गया है.

घग्गर नदी का बढ़ा स्तर
भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से मुबारिकपुर कॉजवे जलमग्न हो गया है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार शाम कॉजवे पर दोनों तरफ से आवाजाही बंद करवा दी. वहीं। कॉजवे के पास बनी 100 से अधिक झुग्गियों को भी खाली करवाया गया और पुलिसकर्मी तैनात किए गए. फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन इस ओर लोगों को जाने की मनाही है.
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

