चंडीगढ़। पंजाब की मान सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत मुफ्त राशन किट वितरण मिलने से बड़ा आर्थिक लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान ने बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। राज्य में अब तक 25.03 लाख पात्र परिवारों तक राशन किट पहुंचाई जा चुकी हैं। सरकार का दावा है कि अभियान मिशन मोड में लगातार जारी है और प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है।
खास बात है कि राशन के इस किट को इस तरह तैयार किया गया है कि यह लोगों की हर जरूरतों को पूरा कर पाए। इस किट को वैसे तो पंजाब के हर स्थानों में पहुंचाया जा रहा है, लेकिन किट का सबसे ज्यादा वितरण करने वाले शहर में लुधियाना का नाम अव्वल स्थान में है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की निगरानी में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को गेहूं के अलावा आवश्यक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को संतुलित और पौष्टिक भोजन मिल सके।सरकार के अनुसार, राज्य में इस योजना के तहत 40.48 लाख पात्र परिवारों को प्रत्येक तिमाही में राशन किट उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जिलों में लगातार वितरण अभियान चलाया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत हर पात्र परिवार को गेहूं के अतिरिक्त दो किलोग्राम दाल, दो किलोग्राम चीनी, एक किलोग्राम नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल भी दिया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इन खाद्य वस्तुओं को शामिल करने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के भोजन को अधिक पौष्टिक और संतुलित बनाना है।
निर्धारित मानक के अनुसार तैयार हो रहा किट
राशन किट तैयार करने की जिम्मेदारी मार्कफैड को सौंपी गई है। सभी किट निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार की जा रही हैं और उन्हें जिला स्तर पर संबंधित एजेंसियों के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। किट में डाले जाने वाले अनाज और तेल अच्छी क्वालिटी के हों इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है, जिससे हर जरूरतमंद परिवार को पौष्टिक आहार मिल सके।
इन जिले में बांटे गए सबसे अधिक किट
जिलावार वितरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो लुधियाना सबसे आगे है, जहां अब तक 2.71 लाख से अधिक राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। दूसरे स्थान पर पटियाला है, जहां 1.83 लाख से अधिक परिवारों को किट मिली हैं। वहीं तीसरे स्थान में बठिंडा में 1.52 लाख राशन किट वितरण किया गया है। इसके बाद अमृतसर, संगरूर और फाजिल्का का स्थान आता है, जहां भी बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल चुका है।
- फरीदाबाद में 4 दिन की बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा: सड़क जाम, जेई पर महिला ने लगाए अभद्रता के आरोप
- सीएम श्री स्कूलों में लगेगा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया मेगा प्लान
- ‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज
- TRAI Recharge Rules 2026 : बिना डेटा वाले मोबाइल प्लान हो सकते हैं सस्ते, सिर्फ कॉल-SMS प्लान 50-70% तक सस्ते होने की उम्मीद
- 7 साल का इंतजार खत्म: कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर दौड़ी पहली यात्री ट्रेन, 17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

