पंजाब में मिड- डे मिल वर्करों की हड़ताल पर एक्शन, वैकल्पिक व्यवस्था का निर्देश जारी चण्डीगढ़। पंजाब में 1 जुलाई से मिड-डे-मील वर्करों द्वारा घोषित की गई हड़ताल और काम बंद करने के ऐलान के बाद शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में स्कूलों में मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो इसके तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों के मिड-डे मील को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में समूह स्कूल प्रमुखों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार हड़ताल के दौरान अगर कोई कुक-कम-हेल्पर स्कूल में उपस्थित नहीं होता है, तो स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर वैकल्पिक और अस्थायी प्रबंध सुनिश्चित करेंगे। यह व्यवस्था इस लिए की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर मिड-डे मील (खाना)उपलब्ध कराया जा सके। रोज होगा भुगतान व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही गई है।
इसके साथ ही जिस दिन जो व्यक्ति वैकल्पिक काम करेगा उसे उसी दिन उसके काम का मानदेय दिया जाए। रोजाना मेहनताने का भुगतान मिड-डे मील सोसायटी के फंड से किया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि यह सारे इंतजाम पंजाब स्टेट मिड-डे-मील सोसाइटी के फंडों में से पूरे किए जाएं, ताकि कोई भी विद्यार्थी मिड-डे-मील से वंचित न रहे।
- बिलासपुर हिंसा: मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को पुलिस ने दबोचा, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर था छिपा, अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार
- नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ‘वूमेन फॉर ट्री’ भुगतान और एजेंडा में कूटरचना समेत 3 मामलों में CMO सस्पेंड
- UP Weather Update: झमाझम बारिश से बेहाल हुआ यूपी, इन 10 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल; चेक करें लिस्ट
- MP में गणेश विसर्जन पर दर्दनाक हादसे: भिंड में तीन किशोर पानी में समाए, झाबुआ में सहेलियों के साथ गई नाबालिग की मौत
- देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर: उज्जैन में तीन दिन कामकाज रहेंगे बंद, टॉवर चौराहे से निकलेगी विरोध रैली


