चंडीगढ़: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज अब पंजाब में हर वर्ग के लिए सम्भव है. ऐसे समय में पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना हजारों परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनकर सामने आई है, इससे राज्य सरकार जरूरतमंद मरीजों को कैशलेस उपचार उपलब्ध करा रही है, जिससे इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हुआ है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई 2026 तक मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत 8,069 कैंसर मरीजों का कैशलेस इलाज कराया गया है. इन मरीजों के उपचार पर पंजाब सरकार ने 20.22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, योजना का सबसे अधिक फायद 36 से 60 वर्ष आयु वर्ग के मरीजों को मिला है. वहीं कुल लाभार्थियों में आधे से अधिक मरीज इसी आयु वर्ग के हैं.आंकड़ों के अनुसार, योजना के तहत इलाज करवाने वाले 8069 मरीजों में से 4,285 मरीज 36 से 60 वर्ष आयु वर्ग के थे जो सबसे बड़ा वर्ग रहा. इसके अलावा 3376 मरीज 60 वर्ष से अधिक आयु के, 399 मरीजा 17 से 35 वर्ष आयु वर्ग के और 9 मरीज 17 वर्ष से कम आयु के थे.
जून में आए सबसे अधिक मरीज
आपको बता दें कि इलाज के मामलों में जून 2026 सबसे सक्रिय महीना रहा, जब सर्वाधिक मरीजों का उपचार किया गया. पंजाब में कैंसर उपचार के आंकड़े बताते हैं कि पूरे वर्ष कैंसर के उपचार की आवश्यकता लगातार बनी रही. जनवरी में 842 मरीजों का इलाज हुआ, जो फरवरी में बढ़कर 1,080, मार्च में 1,175 और अप्रैल में 1,350 हो गया. मई में यह संख्या थोड़ी घटकर 1,275 रही, लेकिन जून में सर्वाधिक 1,468 मरीजो का उपचार किया गया. जुलाई के पहले 18 दिनों में ही 879 मरीज इस योजना के तहत उपचार प्राप्त कर चुके थे.
2,68,274 लोगों का हुआ इलाज
जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,68,274 लाभार्थी योजना के तहत उपचार प्राप्त कर चुके हैं. इस दौरान योजना के अंतर्गत कुल 5,31,386 लोगों का उपचार किए गए हैं। 20 जुलाई 2026 तक योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाए गए उपचार का कुल मूल्य 950.35 करोड़ तक पहुंच चुका है, यह दर्शाता है कि भगवंत मान सरकार की यह योजना लोगो के लिए मददगार साबित हुई है.
- इंस्टाग्राम का नया धमाका : बिना डिलीट किए पुरानी पोस्ट का बदल सकेंगे बैकग्राउंड म्यूजिक, जानें कैसे
- खबर का असर : मित्तल हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई, तीन माह के लिए आयुष्मान योजना से निलंबित
- खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: सेल्फी लेते श्रद्धालुओं की टवेरा को राखड़ भरे ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर
- भिवानी में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन, पीएम, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
- राजद को बड़ा झटका: मृत्युंजय तिवारी ने थामा बीजेपी का दामन, तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप


