Punjab News : पंजाब में अपराध और नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अब युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है. इसे लेकर अब हर जिले में और गांव में मोर्चा खोला गया है. सोमवार यानी 9 फरवरी से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दूसरे चरण को लेकर कई अपडेट नीति के साथ पुलिस की टीम मैदान में उतर रही है. इस दौरान सघन चेकिंग के साथ पुलिस ड्यूटी पर खड़े हर अफसर को खास निर्देश दिए गए हैं.

‘ऑपरेशन प्रहार’ के दूसरे चरण की शुरुआत को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह की ऑपरेशन लगातार 72 घंटे तक चलेगा, जिसमें राज्यभर में सक्रिय गैंगस्टर्स, ड्रग सप्लायर्स, हवाला ऑपरेटर्स और वॉन्टेड अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी.
पुलिस अफसर को अलर्ट रहने के निर्देश
इस ऑपरेशन के लिए ड्यूटी में आए सभी पुलिस अफसर को हर पल एक्टिव और अपडेट रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए सभी को कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहने के लिए कहा गया है और सभी के वॉक टॉकी को एक्टिव रखने के निर्देश दिए गए हैं. टू व्हीलर के साथ-साथ फोर व्हीलर की भी चेकिंग करने के निर्देशित दिए गए हैं. राज्य के हर जिले और गांव में ड्रग्स और अपराधों से जुड़े हुए लोगों पर निगरानी रखते हुए उनकी चेकिंग और पूछताछ करने के निर्देश भी मिले हैं.
ऑपरेशन के दौरान हर जिले में फुली इक्विप्ड नाके लगाए जाएंगे. आने जाने वाले पर नजर रखी जाएगी. किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत उस इलाके को सील कर अपराधियों का पीछा किया जाएगा. इसके लिए पंजाब पुलिस ने एक विस्तृत एसओपी भी जारी की है, जिसमें यह तय किया गया है कि किसी भी घटना पर रिस्पॉन्स कैसे होगा और किस स्तर पर कौन अधिकारी जिम्मेदार रहेगा.
इन खबरों को भी पढ़ें
- लकी ओबेरॉय हत्याकांड : अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- बठिंडा : 400 अज्ञात किसानों को लेकर मामला दर्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
- पंजाब में 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज ! कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं स्वास्थ्य योजना की उपलब्धियां

