जालंधर: पंजाब में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है. जालंधर में सोमवार को जिले भर के NHM कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर जुटे और अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. अपनी मांगों को लेकर बैठे यह कर्मचारी 2 सितंबर तक ऐसे ही मोर्चे में रहने की घोषणा कर चुके हैं.
यूनियन की जिला प्रधान डॉ. पंखुड़ी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे पिछले 15-20 वर्षों से कॉन्ट्रैक्ट पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है.
अब यह हड़ताल जारी रहे ही और यह और भी आक्रामक हो सकती है. कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से पक्का करने को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं हुए. इसे लेकर कर्मचारियों ने सहायक सिविल सर्जन डॉ. ज्योति फुकेला को ज्ञापन सौंपा. इसमें उन्होंने 2 सितंबर तक हड़ताल पर रहने की जानकारी दी.
NHM कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.इसे लेकर अब सरकार के साथ 2 सितंबर को बैठक होनी है जिसमें कोई हल निकलने की उम्मीद कर्मचारियों को है. इस बैठक के बाद आंदोलन को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

