चंडीगढ़: पंजाब में बस यात्रियों के लिए पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया है, जिसके अनुसार अब हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले कई नई बसे यात्रा के लिए मिलेंगी. पनबस के बेड़े में जल्द ही 387 नई बसें शामिल की जाएंगी. इसके बाद इन प्रमुख रूटों पर बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और लंबी दूरी के कई मार्गों पर बसों की संख्या लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है. नई बसों की खरीद प्रक्रिया पनबस ने शुरू कर दी है.
नई बसों के आने के बाद वर्तमान में लंबी दूरी के रूटों पर चल रही बसों को स्थानीय मार्गों पर भेजा जाएगा. इससे राज्य के उन क्षेत्रों में बसों की कमी दूर होगी, जहां लंबे समय से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही ग्रामीण और स्थानीय रूटों पर परिवहन सेवाएं और बहरीन करने के लिए पीआरटीसी (PRTC) के लिए भी 100 नई मिनी बसों की खरीद प्रक्रिया पहले से जारी है. इन सभी बस सेवा शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी.

606 नई बस खरीदने का लिया फैसला
आपको बता दें कि परिवहन सुविधा को सुचारू बनाने ने लिए परिवहन विभाग ने पनबस के लिए 606 नई बसें खरीदने का फैसला लिया था। पहले चरण में 387 साधारण (ऑर्डिनरी) बसें खरीदी जा रही हैं। इन बसों को मुख्य रूप से लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा, क्योंकि फिलहाल इन मार्गों पर बसों की सबसे अधिक कमी है। नई बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि परिवहन विभाग में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
- माननीय शाह जी यदि बताने लगूंगा तो… गृहमंत्री के सवाल पर हरीश रावत का करारा पलटवार, PM मोदी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान
- तारीख पक्की, तैयारी तेज : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे अखिलेश, पूर्व मंत्री ने किया डेट का खुलासा
- IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी; गुरनूर बराड़ ने झटके 4 विकेट
- हादसा या कुछ और? सड़क किनारे गहरी खाई में मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- NDA गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय गांधी, एकाउंटर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
