अमृतसर। झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। रांची से उड़ान भरने के कुछ देर बाद क्रैश होने की खबर सामने आई। इसमें को-पायलट कैप्टन सवराजदीप सिंह भी शामिल है जो अमृतसर के रहने वाले थे, उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार का गम का माहौल है। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार का वारिस छीन लिया है।
एयर एंबुलेंस क्रैश में क्रू मेंबर समेत 7 लोगों की जान चली गई। इसमें मृतक मरीज संजय, उसकी पत्नी अर्चना, रिश्तेदार ध्रुव, मेडिकल स्टाफ और क्रू मेंबर मौजूद थे। मृतक मरीज के भाई अजय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उसका भाई एक होटल संचालक था। पिछले सोमवार को उसके भाई के होटल में आग लग गई थी और उसके बाद वो 60 प्रतिशत झुलस गया था। इसके बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराना था जिसके लिए एयर एंबुलेंस की गई थी, ताकि उसकी जान बचाई जा सकें और इसके लिए लाखों रुपए का कर्जा लिया गया था। चतरा की डिप्टी कमिश्नर कीर्तिश्री ने मीडिया को बताया, “एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की क्रैश में मौत हो गई।

अमृतसर में दुख की लहर
कैप्टन सवराजदीप सिंह को 300 घंटे से अधिक का प्लेन उड़ाने का अनुभव था। वह बहुत ही समर्पित पायलट थे। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और पूरे इलाके में गहरा शोक है।
- नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा का गांजा, पिकअप और बाइक जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
- सलाखों से निकलते ही ‘सिनेमाई ड्रामा’: हत्या के आरोपी का फूल-मालाओं से स्वागत, बोनट पर बैठकर कश लगाते वीडियो वायरल
- ‘भगवान भरोसे’ बिजली पोल शिफ्टिंग: बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे श्रमिक, अधिकारी बोले- ठेकेदार को जारी होगा नोटिस
- एसवीयू की छापेमारी, इंजीनियर की पत्नी ने फेंका नोटों से भरा थैला, रेड में मिले 32 लाख कैश और 10 फ्लैट्स के कागजात
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…

