चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया और एक आरोपी को 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी ओम शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह विदेश में बैठे एक हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा था, जिसके संबंध सीमा पार सक्रिय तस्करों से जुड़े हुए हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से अजनाला के सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन की खेप पहुंचाई जाती थी। इसके बाद यह खेप आरोपी ओम शर्मा तक पहुंचती थी, जो इसे पंजाब के विभिन्न इलाकों में अन्य तस्करों और खरीदारों तक पहुंचाने का काम करता था।
खुफिया सूचना मिलने के बाद काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित सोहियां कलां क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह हेरोइन की खेप की डिलीवरी देने जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद हुई।
डीजीपी ने बताया कि पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मॉड्यूल का पहले पकड़े गए ड्रग तस्करी गिरोहों से कोई संबंध है या नहीं।
इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में 31 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
- ‘मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने वाले देश के दुश्मन’, मौलाना मदनी का तीखा बयान
- CG Weather Today : अर्नब के बाद अब मुरासु बिगाड़ेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
- MP Morning News: जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सीएम मोहन होंगे शामिल, पराली से धुआं-धुआं प्रदेश, धनतेरस पर गांव-गांव रजिस्ट्री अभियान, राम-कृष्ण पर टिप्पणी कर घिरे धीरेंद्र शास्त्री
- Weather news: मौसम में बदलाव, तूफान का असर खत्म, अब बिहार में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, जानिए अपने जिले का हाल!
- Morning News Brief: बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दी; ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे, जेल जाना तय- राहुल गांधी

