कलानौर/गुरदासपुर. पंजाब में लगातार नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है. 15 अगस्त के पहले इस अभियान को और भी तेज कर दिया गया है. इसके तहत अलग-अलग स्थान में सर्चिंग ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज सीमावर्ती इलाके कलानौर में एक CASO ऑपरेशन चलाया गया. यह ऑपरेशन गुरदासपुर के SSP आदित्य की अगुवाई में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान पुलिस टीम ने घर घर जा कर सघन जांच की है.
ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने कई इलाकों की घेराबंदी की है. इसके बाद पुलिस की अलग अलग टीम ने घर-घर जाकर तलाशी ली और संदिग्ध लोगों की जांच की. पुलिस ने आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों पर भी खास नज़र रखी. इन लोगो को खास तौर कर जांच के दायरे में रखा है.
इस बारे में SSP आदित्य ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रखेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो कोई भी नशीले पदार्थों या किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि के बारे में पुलिस को जानकारी देगा, उसका नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा.
गाड़ियों की भी की गई चैकिंग
आपको बता दे की 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान किया जा रहा है. सीमा से जुड़े हुए शहरों और इलाकों में लगातार पुलिस जांच कर रही है. किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति को खास टारगेट किया जा रहा है. आने जाने वाले हर वाहनों को चेकिंग के दायरे में रखा गया है और रोककर उनकी तलाशी की जा रही है. इतना ही नहीं लोगों के आधार कार्ड और नाम पता भी जांच जा रहे हैं. इस मौके पर DSP अमोलक सिंह और कलानौर के SHO जतिंदर पाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था.
- राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान: BJP के ‘प्राइवेट गुंडों’ का इलाज अब नई पीढ़ी करेगी, बोले- ‘पीछे हटने का सवाल नहीं’
- बंद पड़े 1731 KYP केंद्रों को दोबारा चालू करने की मांग, पटना में केंद्र संचालकों ने खोला मोर्चा
- दोस्ती तोड़ने पर खौफनाक वारदात: युवती की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाने से भी रोका, दोनों आरोपी गिरफ्तार
- मां गंगा की आरती के बाद कैबिनेट बैठक, हरिद्वार से धामी सरकार के बड़े फैसलों पर नजर
- Jantar Mantar Protest Ban: अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने चुने 3 नए स्थान; अभिजीत दीपके बोले- पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर

