पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया है। उन्हें रंगे हाथों हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह खुद इसे बेचने के लिए आईं थीं। सत्कार कौर और उनके ड्राइवर को फिरोजपुर रूरल से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार किया। उनसे पास से 100 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है।
सत्कार खुद गाड़ी से हीरोइन की तस्करी करने पहुंची थी। वह एक ड्रग एडिक्ट को हेरोइन बचने के लिए हेरोइन देने आई थी। इस दौरान ही पुलिस की टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। जब सत्कार को यह पता चला कि वह घिर गई हैं तो उन्होंने भागने की काफी कोशिश की और इस दौरान ही एक पुलिसकर्मी के पैर के ऊपर गाड़ी भी चला दी लेकिन वह भागने में नाकाम रही। गाड़ी में ही उन्हें 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। इसके बाद उनके घर पर छापेमारी में 28 ग्राम हेरोइन और बरामद हुई। इसके साथ 1.56 लाख कैश मिला। जो कि अलग-अलग पैकटों में था, अनुमान है कि ये सारा पैसा ड्रग्स से आया हुआ था। जो अलग-अलग रखा गया था।

बीजेपी ने निकाला पार्टी से
बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई के साथ सत्कार कौर को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। बीजेपी ने एक अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार सत्कार कौर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जा रहा है। बता दें कि, सत्कार कौर 2017 से 2022 तक कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक थीं। बाद में वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गईं थीं।
- National Morning News Brief: बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी
- CG Morning News : मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक, CM साय ज्योतिबा फुले जंयती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन से 2 दिन सेवाएं रहेंगी बाधित, कांग्रेस बोली- आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत… पढ़ें और भी खबरें
- Rajasthan News: सलूंबर में मातम; 5 मासूमों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, एक्शन में आई सरकार ने 4 क्लीनिकों पर जड़ा ताला!
- आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास के सपनें एक साथ होंगे साकार, सीएम योगी 331 हिंदू परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
- राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंदः आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर डॉक्टर से लूट की बड़ी वारदात, 11 तोले सोने का कड़ा ले भागे
