चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने अपने ही विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को गिरफ्तार कर लिया है। नागरा पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के आपराधिक नेटवर्क से कथित संबंध रखने, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ जबरन वसूली और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने नागरा का नाम एक कथित अंतरराष्ट्रीय रंगदारी नेटवर्क से जोड़ा था। FBI के अनुसार, जनवरी 2026 में भारत में हुई एक हत्या के मामले का डर दिखाकर लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक भारतीय मूल के परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि इस साजिश के तहत परिवार से करीब 3.4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।
FBI का दावा है कि गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गिरोह के माध्यम से अमेरिकी पीड़ित परिवार से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल की थी और उसी आधार पर कथित रूप से दबाव बनाने की कोशिश की गई।
इन आरोपों के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने नागरा को तांडा थाने के SHO पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया था। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला को सौंपी गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान मिले कुछ अहम साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर नागरा को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
- दिवाली के प्रदूषण से सिर्फ फेफड़ों को नहीं,त्वचा को भी होता है नुकसान, इन 3-4 दिनों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
- बल्लभगढ़ देश में दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा? AQI 397 के पीछे जाम और कूड़ा
- दिल्ली SIR में छूटा नाम तो न हों परेशान, 47.56 लाख वोटर्स को मिला दोबारा जुड़ने का मौका
- Vi का धमाकेदार रिचार्ज प्लान: सिर्फ 35 रुपये में देखें 9 भारतीय भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीज
- पाकिस्तान के कराची में फ्रॉड और पोंजी स्कीम के कॉल सेंटर्स पर NCCIA की छापेमारी, गिरफ्तार 273 लोगों में 42 नाबालिग

