फरीदकोट में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश जख्मी हो गए और उन्हें अरेस्ट कर लिया है। दोनों बंबीहा गैंग के सदस्य हैं और उनकी पहचान हरमनदीप सिंह उर्फ रूसा और सुखजीत उर्फ सुख रोमाणा के रूप में हुई है। इसने पास से हथियार भी मिले है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि दोनों ही कई वारदात में लिप्त रहे हैं।
आरोपी को चेकिंग के लिए रोका गया लेकिन वह रुकना छोड़ कर पुलिस पर फायरिंग कर दिए। जानकारी के अनुसार CIA टीम को सूचना मिली थी कि वांटेड गैंगस्टर सिम्मा बहबल से जुड़े आरोपियों की फरीदकोट के कोटकपूरा इलाके में मूवमेंट देखी गई थी। इसके आधार पर ही पुलिस ने बीड़ सिखां वाला के पास नाकाबंदी की।
मंगलवार की रात को नाके पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी आई, जिसे पुलिस ने हाथ दिखा कर रोका वह उस दौरान ही फायरिंग करने लगे और जवाबी फायरिंग में पुलिस वालों ने जब गोली चलाई तो बदमाशों के गोली लगी और वह घायल हो गए।दोनों के पास से 2 पिस्टल, 6 कारतूस और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है।
- म्यूल अकाउंट से करोड़ों का खेल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, जानिए कैसे कराते थे अवैध ट्रांजेक्शन…
- फरीदकोट में आतंकी साजिश का अलर्ट! 2 हैंड ग्रेनेड के साथ युवक दबोचा, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
- ये यूपी की पुलिस है, जून में जनवरी…सपा छात्र सभा में हुए विवाद को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप ने कसा तंज, दिया बड़ा बयान
- कॉलेज गेट बना सियासी अखाड़ा : सपा और ABVP के बीच विवाद, दूसरे दिन भी सदस्यता अभियान जारी, सपाइयों ने लगाए ‘कोतवाल हटाओ’ के नारे
- लंदन-ढाका फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, फटी टी-शर्ट; वीडियो वायरल



