मोहाली. पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कार्यालय की ओर से राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब पुलिस के सभी रैंक के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म में बदलाव किया गया है, जारी आदेश के अनुसार 16 नवंबर 2026 से इसे लागू करना अनिवार्य है
इस संबंध में DGP कार्यालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 15 नवंबर तक शाम और रात की ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी अपनी मर्जी से विंटर यूनिफॉर्म पहन सकते हैं, लेकिन 16 नवंबर से सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म लागू हो जाएगी। इस संबंध में पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों और पुलिस मुख्यालय की सभी शाखाओं के प्रमुखों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी मिली है कि यह आदेश पुलिस मुख्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव (Estt.-2) ब्रांच की ओर से जारी किए गए हैं। इस संबंध में पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों और पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
- नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर रंगदारी मामले में समन, 2 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगी पेश
- छत्तीसगढ़ में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों की सूची जारी, 15 नवंबर से अब 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी, 10 तारीख से मिलेंगे टोकन
- फसल पर चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा बीमा क्लेम, CM साय के निर्देश पर सर्वे में जुटा कृषि विभाग
- पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद; 5 किलो से ज्यादा की खेप मिली
- कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, CM शुभेंदु ने पीड़ित परिवार को भेजा 50 लाख का चेक

