पंजाब में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस थानों में शुरू की गई महिला हेल्प डेस्क अब लोगों का भरोसा जीत रही है। राज्यभर के सभी पुलिस थानों में संचालित इन हेल्प डेस्कों पर अब तक 2,31,677 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं, जिनका संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया गया है।
पंजाब पुलिस के अनुसार, राज्य के 424 पुलिस थानों, जिनमें 39 विशेष उद्देश्य वाले थाने भी शामिल हैं, में महिला हेल्प डेस्क संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित माहौल में अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देना और पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील बनाना है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए सभी 424 थानों में 848 ‘पंजाब पुलिस महिला मित्र’ तैनात की गई हैं। ये महिला मित्र महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुनती हैं, उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करती हैं और पीड़ितों का पुलिस पर विश्वास मजबूत करने का काम कर रही हैं।
PGD पोर्टल पर भी बेहतर प्रदर्शन
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2026 के बीच पंजाब ग्रीवेंस डिस्पोजल (PGD) पोर्टल पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़ी 1,33,152 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 99,692 शिकायतों, यानी 74.8 प्रतिशत मामलों, का सफल निस्तारण पंजाब पुलिस महिला मित्रों द्वारा किया गया।
पंजाब पुलिस का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क की इस पहल से थानों का माहौल पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और महिला-अनुकूल बना है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं अब बिना झिझक अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं।
- “मेरे पापा वकील हैं…” तेज रफ्तार कार ने ओला ड्राइवर को उड़ाया, दोनों पैर टूटे, सिर पर गंभीर चोट… हादसे के बाद भी दिखा हनक
- Jharkhand Bank Fraud: ऊर्जा निगम में 109 करोड़ के बैंक फ्रॉड से हड़कंप, 40.50 करोड़ की फर्जी एफडी ने खोली सिस्टम की पोल
- एटा में मां-बेटी की हथौड़े से पीटकर हत्या, आंखें फोड़ी; काट दिया चेहरा
- DUSU में निर्दलीय जीते दीपांशु शौकीन की Gen-Z के लिए 4 मांगें, DU प्रशासन को सौंपा पत्र
- बार-बार पर्दे धोने की जरूरत नहीं, धूल से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके



