कपूरथला। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से उथल-पुथल देखने को मिली है। बड़ी संख्या में लोग पंजाब की आम आदमी पार्टी के साथ थाम रहे हैं। कपूरथला विधानसभा क्षेत्र के गांव चूड़वाल के कई परिवार आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष लखबीर लंकेश के जरिए कांग्रेस छोड़कर पंजाब की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
आप के विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज एडवोकेट करमबीर सिंह चांदी के नेतृत्व में आप में शामिल हुए नीलम सिंह काला, बलकार सिंह, बलविंदर सिंह, अमन थापर, जसपाल थापर, बिल्ला आदि का पार्टी का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पर एडवोकेट चांदी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के अच्छे नेतृत्व पर चलने का संकल्प दिलवाएं। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों में खूब उत्साह देखने को मिला। सभी ने आप को शीर्ष में लेकर जाने का संकल्प लिया।
- CG News : रेलिंग से टकराई बाइक, नानी की मौत, युवक घायल, समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लोगों ने जताई नाराजगी
- कैशलेस टोल नीति के खिलाफ पंजाब में प्रदर्शन, यूनियन ने 15 अप्रैल से ‘फ्री टोल’ की दी चेतावनी
- महाकाल के दरबार में पंजाबी सिंगर: दर्शन कर भावुक हुई सुनंदा शर्मा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी लिया आशीर्वाद
- आग, धुआं और बर्बादी का मंजरः BHU आयुर्वेद संकाय में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
- ‘चुनाव आयोग न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष…’, अवधेश प्रसाद ने इलेक्शन कमीशन पर साधा निशाना, कहा- ज्यादातर वोट PDA के काटे

