बरनाला। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर पंजाब सरकार ने राज्य में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसमें लिए कल यानी 28 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मान सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अवकाश मिलेगा। सरकार के आदेश के अनुसार 28 सितंबर को राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा बोर्ड और निगमों के कार्यालयों पर भी अवकाश रहेगा।
राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज तथा अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थान भी इस दिन बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने यह निर्णय शहीद भगत सिंह के देश की आजादी के लिए दिए गए योगदान और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया है।
आपको बता दें कि भगत सिंह की जयंती हर वर्ष 28 सितंबर को मनाई जाती है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर उनके जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
- 18 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: नवरात्रि की अष्टमी पर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 18 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा

