चंडीगढ़: पंजाब में लगातार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा. पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक करीब 800 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. विभाग ने 23 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कई जगहों में भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ सहित पंजाब के सभी 23 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं, राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. जालंधर की बात करे तो वहां हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.अमृतसर, चंडीगढ़, जालंधर, मोहाली, समेत कई जगहों में बारिश होने की संभावना है.

बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है. बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, भारी बारिश वाले इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने और जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.
- गाड़ी खरीदते वक्त टायर पर गौर किया? कोई कंपनी ट्यूब तो कोई ट्यूबलेस टायर क्यों देती है
- जेब में रखी पोटाश फटने से किशोर झुलसाः बाइक पर पटाखे ले जाते समय हुआ हादसा, साथी भी घायल
- धनतेरस के दिन 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पिता के साथी ने किया घिनौना काम
- धनतेरस पर मारुति की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री: एक ही दिन में डिलीवर हुईं 30,000 गाड़ियां, बलेनो और ब्रेजा का दबदबा
- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात

